खण्डवा जिले के 84.94 करोड़ रुपये के 279 कार्यों का हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण

खालवा में हुए जनजातीय सम्मेलन एवं स्वास्थ्य शिविर में हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित

(भोपाल) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गत दिवस गुरुवार को वी.सी. से ’विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में प्रदेश की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले के खालवा ब्लॉक मुख्यालय में गुरूवार को जनजातीय सम्मेलन एवं वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल तथा जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें