विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने राम राजा पर्वत पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा

सामुदायिक भवन, शौचालय आदि की व्यस्थाओं के लिए जल्द शुरू होगा काम

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक हरिहर तीर्थ स्थित राम राजा पर्वत पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आवश्यक सुविधाओं के विषय में श्री पाठक द्वारा उपस्थित जनों से चर्चा की गई और शीघ्र ही काम प्रारंभ करने की बात कही गई।इस दौरान विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा सामुदायिक भवन व शौचालय निर्माण के लिए भूमि भी चिन्हित किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ही रामराजा पर्वत पर पेयजल की व्यवस्था विधायक द्वारा कराई जा चुकी है। हरिहर तीर्थ निर्माण के साथ ही राम राजा पर्वत पर भगवान परशुराम की 108 फुट की विशाल प्रतिमा, अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर, नौ देवियों के मंदिर, माता शिबरी का मंदिर, निषाद राज का मंदिर सहित चारों धाम का निर्माण कराने का संकल्प श्री पाठक द्वारा लिया गया है और इस परिकल्पना को साकार करने के लिए रूपरेखा भी तैयार की जा चुकी है। क्षेत्रवासी जो चारों धाम यात्रा नहीं कर पाते उन्हें विजयराघवगढ़ के हरिहर तीर्थ में ही चारों धाम के दर्शन प्राप्त हों, क्षेत्र में रोजगार के नए iआयाम खुलें, विजयराघवगढ़ को विश्व पटल पर खास पहचान मिले इस उद्देश्य से श्री पाठक ने हरिहर तीर्थ को विकसित करने का संकल्प लिया है।

राम राजा पर्वत में विधायक श्री पाठक के भ्रमण के दौरान जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, जयवंत सिंह चौहान, कृष्ण कुमार परौहा, बंजारी सरपंच पति मो. अल्ताफ छोटे, जनपद सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, सुशील साहू, शुभम सिंह, सचिव तेजभान राठौर सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति थी।

✍️ (अजय त्रिपाठी)
RPKP INDIA NEWS
     विजयराघवगढ

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें