विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दी पुलिस थाने को वाटर कूलर की सौगात
थाने जाने वाले फरियादियों को गर्मी में मिलेगी शीतल पेयजल की सुविधा
(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जो हमेशा से ही सेवा भाव और दरियादिली के लिए जाने जाते हैं, उनके द्वारा एक और सार्थक पहल की गई है। प्रधान सेवक संजय पाठक ने विजयराघवगढ़ थाने को वाटर कूलर की सौगात दी है। श्री पाठक गत दिवस अचानक थाने पहुंचे थे जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पेयजल की समस्या से अवगत कराया था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रधान सेवक ने थाने के लिए वाटर कूलर की सौगात दी। वाटर कूलर की व्यवस्था होने से ने सिर्फ पुलिस स्टॉफ बल्कि थाने जाने वाले फरियादियों को भी पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। खास बात यह है की गर्मी के दिनों में यह वाटर कूलर वरदान साबित होगा और थाने जाने वालों के कंठ प्यासे नहीं रहेंगे।
✍️ (अजय त्रिपाठी)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
