मनेंद्रगढ़ सामान्य सीट नगर पालिका अध्यक्ष की टिकट के लिए जोर आजमाइश जोरों पर

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में अध्यक्ष पद हेतु सामान्य सीट होने के कारण यह सीट काफी रोमांचक हो गई है। सामान्य सीट होने के कारण राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही पुराने वरिष्ठ नेता कहीं ना कहीं से मन में टिकट की अभिलाषा लिए अपने अपने नेताओं के इर्द-गिर्द नजर आ रहे हैं और टिकट पाने के लिए पुरजोर आजमाइश कर रहे है । अध्यक्ष पद की चाहत लिए टिकट के यह दावेदार चुनाव लड़ने के लिए टिकट पाने हेतु कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं । अपने दावेदारी को और भी मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया और फ्लेक्सी बैनर के माध्यम से अपने दावेदारी को और भी सशक्त करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो दोनों ही पार्टी इस बार नए चेहरों पर अपना दांव खेल सकती है।
ऐसे में छत्तीसगढ़ की सत्ता में स्थापित और वर्तमान में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्षीय अपने पास रखने वाली राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी से टिकट के लिए जद्दोजहद करने में कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रभा पटेल टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही है । यह पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी है । वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार केसरवानी भी कांग्रेस से पुनः टिकट पाकर भाग्य आजमाना चाहते हैं पिछली बार इन्होंने भाजपा को हराकर यह सीट कांग्रेस की झोली में दिलाई थी। मनेंद्रगढ़ के हर मोहल्ले और जनता के बीच अपनी चाहत बनाकर रखने वाले भाई रफीक मेमन भी पार्टी के आदेश पर चुनावी संग्राम में भाग लेने के लिए तैयार हैं ।अपनी साफ-सुथरी छवि और वरिष्ठ कांग्रेसी होने के कारण इनकी भी दावेदारी सशक्त मानी जा रही है।
वही कांग्रेश के वर्तमान पार्षद अनिल प्रजापति की दावेदारी को भी प्रमुखता से लिया जा रहा है । कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। वर्तमान में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा भी सामान्य सीट होने के कारण अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए कोई मौका नहीं खोना चाहते ।अब देखना यह है कि प्रबल दावेदारों में से कांग्रेस किस पर अपना विश्वास जताती है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें