कलेक्टर श्री प्रसाद ने दिव्यांग विजय को प्रदान की मोट्राइज्ड ट्राइसाइकिल कहीं आने – जाने में अब असुविधा का नहीं करना पडे़गा सामना

(कटनी)  कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरुवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट में रफी अहमद किदवई वार्ड, दुबे कॉलोनी निवासी दिव्यांग विजय कुमार निगम, पिता ओम प्रकाश निगम को मोट्राइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की। मोट्राइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर विजय नें कलेक्टर अवि प्रसाद को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।   ट्राई साइकिल मिलने पर विजय ने कहा कि कलेक्टर साहब ने ट्राइसाइकिल देकर हमारी जिंदगी को आसान और सहज बना दिया है। अब हमें कहीं आने -जाने में असुविधा का सामना नहीं करना पडे़गा। आज जब ट्राई साइकिल मिलने की सूचना मुझे मोबाइल पर मिली तो एक बार में तो विश्वास नहीं हो रहा था। फिर में जब यहां आया तो कलेक्टर साहब ने बड़ी ही सहजता से बात की और मुझे मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की। मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल पाकर में और मेरा परिवार खुश है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें