सदर में त्रिदिवसीय शिवकथा के बाद 7 मार्च को निकलेगी महाकाल की विराट सवारी
(जबलपुर) जय महाकाल संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक काली माई मंदिर सिद्ध पीठ प्रांगण सदर में गत दिवस आयोजित हुई जिसमें संघ के संस्थापक अध्यक्ष पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि दिनांक 4-5-6 मार्च 2024 दोपहर को 3:00 से 6:00 बजे तक स्थान खम्बताल मार्केट के सामने कैंट सदर में त्रिदिवसीय शिवकथा एवं 7 मार्च 2024 गुरुवार शाम 5:00 बजे से महाकाल की विराट सवारी शोभायात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें जय महाकाल संघ के लगभग सभी 400 से अधिक कार्यकर्ताओं से 100/100 रुपए सहयोग राशि जमा करने निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हिन्दू समाज के बंधुओं से अधिक से अधिक मात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह जय महाकाल संघ की महिला प्रकोष्ठ द्वारा पीला चांवल दे कर आमंत्रित किया जा रहा है। इस बैठक में शोभायात्रा मार्ग खम्बताल मार्केट से प्रारंभ होकर बर्फ फेक्ट्री हिलटगंज से केंट थाने के सामने से पुरानी कलारी के सामने से गली नं 16, 19, 21, 20, 19, 18, 16 से 1 नं गली, गणेश चौक से सदर मेनरोड, गली नं 5, आजाद चौक से गली नं-7, गली नं 9, से गली नं 2 होते हुए काली माई मंदिर सिद्ध पीठ में आरती और भंडारे के बाद समाप्त होगी। शोभायात्रा मार्ग पर धर्म प्रेमी जनता को पूजा पाठ, पुष्प वर्षा इत्यादि का अनुरोध किया गया है।

इस बैठक में पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, प्रभु कुमार, रूपकमल रजक, शक्ति सिंह , ब्रह्मानंद दुबे, सुमित यादव, विकास सराठे, विक्रम सिंह, रोहित बैन, नारायण सिंह, राजकुमार रजक, अमित अग्रवाल, रोहित हवेल, वीरेंद्र साहू, वीरू यादव, राकेश पांडे, शुभ तालेवार, शुभ तिवारी, श्रेयांस गुप्ता, नंदू जान,आकाश काले, दीपू रैकवार, आदेश कोटरवार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
