जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत हटा में शिक्षा एवं परीक्षा रैली का हुआ भव्य आयोजन

शिक्षा रैली का लक्ष्य ग्राम वासियों में शिक्षा की आवश्यकता एवम शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना

(टीकमगढ़) जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत हटा में शिक्षा एवं परीक्षा रैली का भव्य आयोजन शासकीय माध्यमिक शाला के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा ग्राम पंचायत हटा के वरिष्ठ महानुभावों, समस्त ग्रामवासी, अभिभावकों एवं बच्चों की उपस्थित में पूरे गांव में नारों व शिक्षा के गीतों के माध्यम से किया गया।

विदित हो कि कक्षा 03,04,06 एवं 07 की वार्षिक परीक्षा दिनांक 27 फरवरी से 04 मार्च तक आयोजित है एवं कक्षा 05 एवं 08 की वार्षिक बोर्ड परीक्षा दिनांक 06 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित है अतः आप अपने बच्चों को समय पर परीक्षा में शामिल करवायें व परीक्षा की तैयारी के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। बोर्ड परीक्षा 2023-24 की परीक्षाओं की तैयारी में सभी जुट जायें ताकि परिणाम सफल हो। इस शिक्षा रैली से ग्राम वासियों में शिक्षा की आवश्यकता व शासन की शिक्षा प्रति जागरूकता घर घर पहुंचना लक्ष्य रहा।

रैली में प्राध्यापक अशोक कुमार जैन, बहादुर सिंह बुंदेला, बुद्ध प्रकाश यादव, ज्ञान सिंह ठाकुर, घनश्याम दास अहिरवार, नंदकिशोर चढ़ार, श्रीमति शीलकुंवर अहिरवार, नेहा अहिरवार, श्रीमति सुनीता जैन, अशोक पढेले, मुकेश अहिरवार, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रिपोर्ट : शिवराज सिंह, खरगापुर (टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें