कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

( श्योपुर )

प्रथम पाली में 1068 अनुपस्थित, 6 नकल प्रकरण दर्ज

माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार हायर सेकेण्डरी की शेष बची परीक्षायें 9 जून से 16 जून तक संपन्न होंगी। जिसमें मंगलवार 9 जून को प्रथम पाली में रसायन विज्ञान का पेपर संपन्न हुआ। जिसमें 13 हजार 837 छात्रों में से 12 हजार 769 छात्र उपस्थित हुये, 1 हजार 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। जबकि 6 छात्र नकल करते हुये पाये गये, उनके नकल प्रकरण दर्ज किये गये। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने मंगलवार को पॉलीटेक्निक परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर पटवारी श्री अरूण शर्मा परीक्षा कक्ष से बाहर मिले, कलेक्टर ने पटवारी अरूण शर्मा से बाहर खड़े होने का कारण पूछा तो पटवारी ने संतोषजनक जबाव नहीं दिया। इस पर कलेक्टर ने पटवारी शर्मा के दो दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने एमएस स्कूल दिमनी, उच्चतर हायर सेकेण्डरी स्कूल दिमनी, शासकीय टेकचंद भाग-2 अम्बाह और उत्कृष्ट कन्या विद्यालय के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एसडीएम श्री विनोद सिंह,  तहसीलदार, जनपद सीईओ श्री ललित चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    द्वितीय पाली में 566 में से 524 परीक्षार्थी उपस्थित थे, जबकि 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर कोविड-19 के बचने के लिये छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सैनेटाइजर आदि के संबंध में शिक्षकों से पूछताछ की। थर्मल स्क्रीनिंग के स्ट्रूूमेन्ट का अवलोकन किया। कलेक्टर ने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर कहा कि अगर किसी छात्र का स्वास्थ्य खराब है तो उसके लिये अलग से परीक्षा कक्ष आवंटन करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें