रॉयल पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर में बच्चों को दी गई उनके अधिकार व कानून की जानकारी
(चुरहट) रॉयल पब्लिक स्कूल चुरहट में गत दिवस चुरहट के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री वैशाली बडेरिया एवम भावनी सिंह द्वारा साक्षरता शिविर लगाया गया जिसमे छात्र छात्राओं को बताया कि शिक्षा से स्वयं, समाज व देश का विकास सुनिश्चित होता है। शिक्षा से व्यक्ति में जागृति उत्पन्न होती है, जिससे व्यक्ति सर्वांगीण विकास कर सकता हैं।

विद्यार्थियों को उनके अधिकारों व उनके लिए बने कानूनों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ स्थानों पर निवासरत ग्रामीणजनों तक केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी को पहुंचाना है तथा इन योजनाओं के पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा किया जाना है

यह भी बताया गया कि बाल विवाह से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा किस प्रकार व्यक्ति का विकास अवरुद्ध हो जाता हैं। इसके अलावा विद्यार्थियो से प्रश्न किए गए जिनका जवाब काफी सहजता से साझा किया एवम छात्र छात्राओं ने भी कई सारे प्रश्न किए एवम जीवन में आने वाली कठिनाइयों से कैसे सामना करे इसके लिए भी परामर्श किया इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता प्रधानाचार्य राकेश तिवारी उप प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद पटेल ने बच्चों उनके हितों की रक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जहां विद्यालय के सभी शिक्षक एवम शिक्षिकाए मौजूद रहे। और साथ ही सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
