प्रदेश स्तरीय स्वच्छता प्रेरणा समारोह का 05 मार्च को 1 बजे से लाल परेड मैदान भोपाल से होगा सीधा प्रसारण
कटनी संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय स्वच्छता प्रेरणा समारोह 05 मार्च को लाल परेड ग्राउण्ड भोपाल में आयोजित होगा। 05 मार्च को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की उपस्थिति में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जावेगा, जिसमें प्लाॅग रन, रोड स्वीपिंग, पार्को, स्मारकों की सफाई की जावेगी। 05 मार्च को दोपहर 1 बजे से लाल परेड मैदान भोपाल से सीधा प्रसारण किया जावेगा। जिसका नगरपालिक निगम द्वारा आॅडीटोरियम बस स्टेण्ड में लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा। स्वच्छता अभियान एवं कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं को अपने मार्गदर्शन में पूर्ण कराने, रूपरेखा तय कर कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिए निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने पवन कुमार अहिरवार, उपायुक्त नगर निगम को दायित्व सौंपे गये है तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों को सौंपी गई संपूर्ण व्यवस्थायें समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये है।
