मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रू. की मदद –
( मन्दसौर )
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनातंर्गत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने या घायल होने पर किसान के परिवार को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इस योजना के तहत अनुविभागीय अधिकारी सुश्री अंकिता प्रजापति मंदसौर ने जिले के व्यक्ति की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने से उसके परिजनों को कुल 4 लाख रू की आर्थिक सहायता मंजूर की है। नवीन प्रावधानों के तहत मंदसौर तहसील के ग्राम भोलिया के लेखराज सिंह की मृत्यु हो जाने से उनके निकटतम वारिस पिता जसवन्तसिंह व माता बैबीकुंवर को 4 लाख रूपये की सहायता स्वीकृत की गयी है ।
