मेडिकल काॅलेज की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

(विदिशा)  भोपाल संभागायुक्त डाॅ पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। संभागायुक्त श्री शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक इस बैठक में अनेक प्रस्तावांे पर सहमति व्यक्त की है। बैठक मंे वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित आय 15 करोड़ 13 लाख तथा अनुमानित व्यय 12 करोड़ 15 लाख के प्रस्तावांे का अनुमोदन किया गया है।

कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बैठक के संबंध में बताया कि मेडिकल काॅलेज की पूर्व 30वीं कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन की जानकारियां प्रस्तुत की गई इसके पश्चात् नवीन एजेण्डा बिन्दु  जिन पर संभागायुक्त श्री शर्मा के द्वारा अनुमोदन कर सहमति दी गई है। उनमें चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस इन्र्टस , एफएमजी इन्र्टस कार्यरतो को इन्टरशिप के लिए पंडित खुशीलाल शर्मा, शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान भोपाल में भारतीय चिकित्सा पद्धति पर आधारित एक सप्ताह की इन्टरशिप पर सहमति व्यक्त की गई है। इसके लिए प्रति दिवस प्रत्येक छात्र 250 रूपए शुल्क तय की गई है।

अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित 33 केव्ही विद्युत उप केन्द्र के मेंटेनेस के संबंध में आवश्यक प्राक्कलन तैयार कराने हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को अधिकृत किया गया है ताकि बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की ट्रांसफार्मर से दिक्कत ना हो सकें।

मेडिकल काॅलेज के पैथालाॅजी विभाग में पीजी विद्यार्थियों के प्रवेश लेने पर उन्हें भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की गाइड लाइन अनुसार डायग्नोसिस किए जाने के लिए आठ फेकल्टी माइक्रोस्कोप की आवश्यता है जिसे क्रय करने पर भी सहमति दी गई है। बैठक में मेडिकल काॅलेज की कार्यकारिणी समिति के समक्ष आय व्यय का बजट भी प्रस्तुत किया गया हैै।

मेडिकल काॅलेज परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से 135 सीसी कैमरे लगाए जाने की भी सहमति प्रदाय की गई है वहीं मेडिकल काॅलेज परिसर में स्वच्छता और साफ सफाई, दूषित जल निकासी के पाइपो की मरम्मत व चैडे सीवेज पाइप लाइन लगाने के कार्यो पर भी सहमति दी गई है।

कलेक्टेªट के बेतवा सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर श्री सुदर्शन सोनी, मेडिकल कालेज के डीन डाॅ सुनील नंदेश्वर, एमएस डाॅ डीडी परमहंस के अलावा अन्य चिकित्सकगण, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एलके यादव, एमपीआरडीसी सहित अन्य निर्माण ऐजेन्सियों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें