परम पिता महादेव का आशीर्वाद रहे हमेशा, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महापौर ने दी जिले वासियों को शुभकामनाएं
(कटनी) देवों के देव महादेव एवं माता पार्वती के विवाह दिवस महाशिवरात्रि की समस्त जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि परमपिता महादेव का आशीर्वाद सदा समस्त जिले वासियों पर बना रहे।
शुभकामनाएं देते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ के पावन पर्व शिवरात्रि पर नगर के प्रत्येक शिव मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन होगा इस दौरान समस्त नगर वासी साफ सफाई का भी ध्यान रखते हुए शहर की साफ सफाई के साथ शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बहाल रखने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।
