महिला उत्थान के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला समितियों को कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित किया

(झाबुआ)  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला उत्थान के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला समितियों को कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा आजीविका भवन झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

सम्मानित समितियों में आजाद विकलांग केंद्र मेघनगर जो विकलांग महिलाओ को रोजगार हेतु प्रशिक्षित करते है, राखी आजीविका महिला बचत समूह करडावद जो सड़क सफाई हेतु म.प्र. में प्रथम समिति है, झाबुआ नेटवर्क ऑफ पीपल लिविंग विथ HIV/AIDS सोसईटी जिसमे 650 से अधिक HIV/AIDS से पीड़ित व्यक्तियों को ART सेंटर ले जाया गया, सुश्री स्वाति डे जो झाबुआ जिले में माहवारी प्रबंधन हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम में सहायता प्रदान कर रही है, वन स्टॉप सेंटर (सखी) से श्रीमती लीला परमार जिन्होंने 370 से अधिक महिलाओ तक शासन की योजनाओ का लाभ पहुचाया और किसान कड़क नाथ उत्पादक सहकारी संगठन झाबुआ जिसने 160 से अधिक महिलाओ को कड़क नाथ के अन्डो का विक्रय कर रोजगार से जोड़ा, शामिल थे। इस तरह लगभग 10 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता और महिला समितियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, पुलिस अधीक्षक श्री पदम विलोचन शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी.एल. कुर्वे तथा अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें