(रायसेन) सांची विधानसभा की ग्राम पंचायत छीरखेड़ा के ग्राम चादौनी में क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा 15 लाख रुपए लागत से होने वाले सामुदायिक भवन और ग्रेवल रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।