प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का नगर निगम में होगा सीधा प्रसारण
(कटनी) संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल के आदेशानुसार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा समाज के वंचित वर्गो के लिए सुगम पहुंच हेतु प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में 13 मार्च को सायं 4 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिसमें आयुष्मान कार्ड का वितरण एवं पीपीई किट का वितरण किया जायेगा, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगरपालिक निगम कटनी के मेयर-इन-काउन्सिल हाॅल कटनी में देखा व सुना जा सकेगा।
प्रभारी आयुक्त पवन कुमार अहिरवार ने कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को नोडल अधिकारी एवं योजना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी बनाया हैं तथा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सौंपी गई संपूर्ण व्यवस्थाओं को समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये है।
