जनता ने काम की जिम्मेदारी दी है, राज्य सरकार उसे बखूबी निभा रही है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

उप मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया

(भोपाल) उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 5 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम तुरकिया पहुंच कर 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नई आबादी पहुंच मार्ग का भूमि-पूजन किया। मंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम खिलजीपुरा में 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले फोरलेन से श्रवण महादेव मंदिर पहुंच मार्ग का भी भूमि-पूजन किया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें