संभागीय उडनदस्ता भोपाल संभाग द्वारा विदिशा में 6 टन खुला तेल जप्त

(भोपाल)  आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा गठित संभागीय उडनदस्ता, भोपाल के द्वारा गुरुवार को विदिशा बाजार में निरीक्षण करते हुये खुला तेल का विक्रय होना पाये जाने पर 6 क्विंटल से अधिक खाद्य तेल जप्त किया गया। स्वर्णकार कालोनी स्थित किरण ट्रेडर्स में 6 टन खुला रिफाइंड सोयाबीन तथा अभिषेक ट्रेडर्स में लगभग 200 किलोग्राम राइस ब्रान तेल का विक्रय के लिए भण्डारण होना पाया गया। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत खुला तेल का विक्रय प्रतिबंधित होने के कारण संभागीय उड़नदस्ता दल द्वारा दोनों प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सम्पूर्ण मात्रा को जप्त किया गया। विक्रय किये जा रहे तेल की गुणवत्ता की जांच के लिए खुले तेल के नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किया गया है। अभिषेक ट्रेडर्स में बिना खाद्य अनुज्ञप्ति प्राप्त किये खाद्य कारोबार का संचालन होना पाया गया जो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 का उल्लंघन है तथा धारा 63 के अन्तर्गत जुर्माना से दण्डनीय है । उड़नदस्ता द्वारा पीतलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित डायमण्ड फूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण कर टोस्ट तथा उपयोग किये जा रहे पाम तेल के नमूने लिये गये ।

संभागीय उड़नदस्ता में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार दुबे,श्री अरुणेश पटेल तथा श्री संदीप पाटिल के साथ स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती एडलिन ई. पन्ना तथा संदीप वर्मा शामिल रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें