ग्राम पंचायत बंजारी के रमना ग्राम में राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित

लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाएं : कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश सोनी

(विजयराघवगढ़) जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजारी के रमना ग्राम में पांचवें दिन खेरमाई में चौपाल लगाई गई जिसमें गांव के महिलाएं बुजुर्ग एवं नवयुवक सम्मिलित हुए।

चौपाल में कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश सोनी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने एवं लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने के लिए मतदान करने प्रेरित किया गया। । साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन ग्रामीण स्तर पर कैसा हो रहा है इस पर भी चर्चा की गई।

गांव की स्वच्छता पर जोर देते हुए हैंडपंप स्थल व जल स्रोतों के आस पास साफ-सफाई के बारे में भी लोगों को प्रेरित किया गया। गांव में निष्क्रिय पड़ी स्व सहायता समूह स्वच्छता समूह को पुनर्जीवित करने एवं रोजगार के अवसर से जोड़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच जगदीश यादव, शिक्षक रवि बेन एवं राजा यादव, धर्मेन्द्र यादव सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयंसेवकों में वंदना साहू , वर्षा , शिवानी, संजना , शोभना, आयशा, सत्यपाल , अभय, प्रिंस, अभिलाषा, अनुसूइया, अजीत , सपना, नेहा, आकांक्षा, दामिनी, आशीष, आदर्श , खुशी, संध्या, नितिन, आरती,कविता सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। उक्त सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक मराठे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, जिला संगठन रुक्मणी प्रताप शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी एवम संस्था प्राचार्य सरस्वती मिश्रा के निर्देशन में हुआ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें