कलेक्टर अवि प्रसाद ने किया ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा -निर्देश

(कटनी)  लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद द्वारा बुधवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन सदन पहुंचकर ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन पर्यवेक्षक रवि बडगैंया, ई गवर्नेंस जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव, सहित निर्वाचन शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।  कलेक्टर श्री प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी कार्याे का जायजा लिया तथा संधारित रजिस्टर का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों की जांच की और नियंत्रण कक्ष पहुंचकर वीडियो फुटेज का जायजा लिया तथा व्यवस्थांए चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें