आचार संहिता के परिपालन में वाहनों से निकाली गई पदनाम प्लेट

(हरदा)  आगामी लोकसभा आम चुनाव मद्देनजर देखते हुये शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के दिशा निर्देशन में जिला यातायात थाना प्रभारी संदीप सुरेश के नेतृत्व में शहर के मुख्य चौराहों में सघन वाहन चेकिंग की जा रही है जिसमें किसी भी पार्टी का झंडा लगा हो, नंबर प्लेट पर किसी पार्टी का लोगो अथवा पद नाम लिखा हुआ हो , काली फिल्म लगी हो, हुटर अथवा सायरन लगे हो, सर्च लाईट लगी हुई हो तथा बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाये है आदि वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है ।

यातायात पुलिस द्वारा चौंतीस वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुये दस हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया कि असुविधा से बचने के लिये वाहन चालक, अपने वाहन में पार्टी का नंबर प्लेट, झंडा, काला फिल्म, हुटर,सायरन एवं सर्च लाईट न लगाये और वही हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर चलें और वाहन का कागजात वगैरह अपने पास जरूर रखें ।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
             हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें