होली व चुनाव को देखते हुए शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
पुलिस अधीक्षक ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की
(चुरहट) होलिका दहन, होली, भाई दूज, गुड फ्राइडे , रंग पंचमी, आदि आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीधी पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्त थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

त्योहारों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी रवींद्र वर्मा द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने, अधिकतम पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण, वाहनों की चेकिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेश के परिपालन मे पुलिस थाना चुरहट में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।
चुरहट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा द्वारा लोगों को समझाइस दी गई है कि मोटरसाइकिल में दो से तीन लोग ना चले, त्योहार खुशी का है लेकिन इतनी ज्यादा खुशी ना करें कि जिससे कोई हानि हो। यह त्यौहार एक भाईचारे का है और भाईचारे के तरह ही मिलकर यह त्यौहार मनाए। इस बैठक में नगर परिषद चुरहट के गणमान्य नागरिक, व्यापारी गण व आसपास के गांव के सरपंच सचिव के साथ काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए
✍️ (मानिक लाल गुप्ता)
RPKP INDIA NEWS
सीधी
