स्पिक मेके के तत्वाधान में विशाल कृष्णा जी का कत्थक नृत्य मिनी लैंड स्कूल मैहर में हुआ आयोजित

(मैहर) मां शारदा की पावन नगरी, बाबा अलाउद्दीन खा साहब की संगीत साधना स्थली, स्वामी नीलकंठ गुरु महाराज जी की तपोस्थली मैहर में स्पिक मेके के तत्वाधान में दिनांक 19 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक मैहर जिले के विभिन्न विद्यालयों में लगातार विशाल कृष्णा जी के कत्थक नृत्य के आयोजन संपन्न हो रहे हैं। उसी की कड़ी में आज 22 मार्च दिन शुक्रवार को मिनी लैंड एकाडमी स्कूल मैहर के बलजीत सिंह कौर, बाबी सरदार, जितेंदर सिंह होरा जी के स्कूल परिसर में डॉक्टर कैलाश जैन के मुख्य अतिथि में रमापति गौतम, राजललन मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र सिंह मंजू सर, जयन्त जैन, जितेश जैन, प्रशांत जैन, आरती अग्रवाल, रीता आहूजा, एस पी मिश्रा, पत्रकार रामकुमार रजक, आदि लोगो की गरिमामयी उपस्थिति में बागेश्वरी संगीत समिति के तत्वाधान में पदम विभूषण सितारा देवी के प्रपोत्र श्री विशाल कृष्णा की अद्भुत कथक नृत्य की प्रस्तुति हुई।

ज्ञात हो विशाल कृष्णा पदम विभूषण सितारा देवी के प्रपोत्र है जिन्हे कई संगीत एकाडमी से अलंकृत किया गया है । विशाल कृष्णा ने प्रमुख तौर से शिव तांडव स्त्रोत, माखन चोरी, अभिनव कला, होली जैसे कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आज मिनी लैंड स्कूल मैहर मे जो आकर्षक संगीत का कार्यक्रमj प्रस्तुत किया गया उसके लिए सभी अतिथियों ने मैहर की शिक्षा की गुणउत्तर शाला के सभी छात्र छात्राओ मैनेजमेंट के लिए बलजीत सिंह कौर सहित समस्त स्टाफ बधाई के पात्र है।

सभी अतिथियों को विद्यालय द्वारा स्म्रति चिन्ह प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम मे पेरना जैन ने भी अपनी अलौकिक नृत्य की प्रस्तुति दी। विशाल कृष्णा के साथ तबला मे उदय शंकर, हारमोनियम में मोहित साहनी संगत दे रहे थे। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक गण की उपस्थिति सराहनीय रही।

वास्तव मे माँ शारदे की धार्मिक नगरी मे स्पिक मेके के द्वारा जो यह 19 मार्च से 23 मार्च तक जो विशाल कृष्णा जी का जो संगीत रूपेण कत्थक नृत्य की अनुपम छठां का जो कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर छात्र छात्राओ को कला की प्रतिभा जो संगीत रूपेण जागृत किया जा रहा है वह सराहनीय रहा। सभी आये हुए अतिथियों का प्लांट पौधा स्म्रति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।आभार प्रकट बाबी सरदार जी ने किया।

✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
          मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें