Happy Holi 2024 : होली और ग्रहण के संयोग में इन बातों का रखे विशेष ध्यान
(भोपाल) इस साल 2024 में होली और ग्रहण का संयोग बना रहा है। ये खतरनाक संयोग पूरे 100 साल के बाद वापस हुआ है। साल 2024 में ग्रहण और होली के ही दिन पड़ रही है। 25 मार्च को लेकर लोगों के लिए दुविधा की स्थिति बनी हुई है कि इस दिन क्या करें, क्या ना करें। वैसे होली के दिन ग्रहण लगने का समय सुबह 10:24 मिनट से लेकर दोहर 3:01 तक रहेगा।
होली और ग्रहण के दिन ऐसी बहुत सी बातें हैं जिनका विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। लोगों में इस बात को लेकर बहुत बड़ा संशय है कि रंग खेलने वाली होली के समय चंद्र ग्रहण के लगने से होली खेली जा सकेगी या नहीं।
होली और ग्रहण लगने पर करने चाहिए ये 5 काम
- होली के दिन कोशिश करें जिस समय ग्रहण लगे, उस समय भगवान के नाम का जप करें।
- होली के दिन नकारात्मक शक्तियां बहुत ज्यादा सक्रिय होती हैं, इसीलिए कोशिश करें, घर के अंदर ही रहें।
- इस दिन गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर की रहना चाहिए। ग्रहण और होली दोनों के प्रभाव से अपने आप को बचाकर रखना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को इस दिन नियमों का पालन बहुत अच्छे से करना चाहिए।
- ग्रहण शुरू होने से पहले इस दिन होली खेल कर स्नान आदि कर लें। ग्रहण काल के दौरान खाने में तुलसी के पत्ते डाल दें और घर के मंदिर को ढक दें। इसके बाद भगवान का नाम लें, या इष्ट देव की पूजा करें।
- ग्रहण के समाप्त होने के बाद वापस से स्नान करें और घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें।
होली और ग्रहण का यह संयोग 100 साल के बाद बना है इस दिन इन बातों का विशेष ख्याल रखें वैसे भारत में ग्रहण नहीं नजर आएगा और ना ही सूतक काल मान्य होगा। लेकिन कोशिश करें और किसी भी अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इन नियमों का पालन जरूर करें।