कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विश्वास पर्चियों का वितरण

(टीकमगढ़)  चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेश शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी ने जिले के विभिन्न ग्रामों में लोगों से चर्चा की एवं उन्हें विश्वास पर्चियों का वितरण किया।
ज्ञातव्य है कि विश्वास पर्चियों के माध्यम से लोगों को स्वतंत्र और निडर होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उक्त विश्वास पर्ची में अधिकारियों के संपर्क नंबर दिए गए हैं, जिससे जन सामान्य द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 से संबंधित कोई भी परेशानी होने पर अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें