लोकसभा निर्वाचन अन्तर्गत उज्जैन संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 72 हजार 734 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग
(उज्जैन) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन की घोषणा के साथ ही निर्वाचन की समस्त प्रक्रियाएं प्रारम्भ हो चुकी हैं। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए 17 लाख 72 हजार 734 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 8 लाख 95 हजार 392 पुरूष, 8 लाख 77 हजार 267 महिलाएं एवं 75 अन्य शामिल हैं। जिले का जेण्डर रेशो 980 है और वहीं सर्विस वोटरों की संख्या 1643 है।
उज्जैन संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत 8 फरवरी 2024 की स्थिति में विधानसभा नागदा-खाचरौद अन्तर्गत कुल मतदाता 2 लाख 22 हजार 689 हैं, जिनमें एक लाख 12 हजार 721 पुरूष, एक लाख 9 हजार 956 महिलाएं एवं 12 अन्य शामिल हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र महिदपुर अन्तर्गत 2 लाख 16 हजार 579 कुल मतदाता हैं, जिनमें एक लाख 10 हजार 166 पुरूष, एक लाख 6 हजार 408 महिलाएं एवं 5 अन्य मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र तराना अन्तर्गत एक लाख 88 हजार 369 कुल मतदाता हैं, जिनमें 95 हजार 582 पुरूष, 92 हजार 781 महिलाएं एवं 6 अन्य, विधानसभा क्षेत्र घट्टिया अन्तर्गत कुल मतदाता 2 लाख 24 हजार 805, जिनमें एक लाख 14 हजार 68 पुरूष, एक लाख 10 हजार 732 महिलाएं एवं 5 अन्य, विधानसभा क्षेत्र उज्जैन उत्तर अन्तर्गत 2 लाख 29 हजार 837 मतदाता, जिनमें एक लाख 14 हजार 490 पुरूष, एक लाख 15 हजार 323 महिलाएं एवं 24 अन्य, विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण अन्तर्गत 2 लाख 61 हजार 81 कुल मतदाता, जिनमें एक लाख 30 हजार 759 पुरूष, एक लाख 30 हजार 312 महिलाएं एवं 10 अन्य, विधानसभा क्षेत्र बड़नगर अन्तर्गत कुल मतदाता 2 लाख 6 हजार 29 हैं, जिनमें एक लाख 4 हजार 386 पुरूष, एक लाख एक हजार 638 महिलाएं एवं 5 अन्य तथा आलोट विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल मतदाता 2 लाख 23 हजार 345, जिनमें एक लाख 13 हजार 220 पुरूष, एक लाख 10 हजार 117 महिलाएं एवं 8 अन्य शामिल हैं।

Wonderful web site Lots of useful info here Im sending it to a few friends ans additionally sharing in delicious And obviously thanks to your effort.