बरही के होनहार छात्र शौर्य सराफ 8वी में प्रथम, डीएव्ही स्कूल कुटेश्वर माइंस ग़ैरतलाई का परिणाम घोषित
(कैमोर) डीएव्ही स्कूल कुटेश्वर माइंस ग़ैरतलाई का परीक्षा परिणाम 28 मार्च को घोषित किया गया। बरही निवासी पत्रकार आनंद सराफ, प्रधानाध्यापिका श्रीमती राधा सोनी के होनहार पुत्र शौर्य सराफ ने कक्षा 8वी के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94 फीसदी अंक अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। छात्र शौर्य सराफ की इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्य श्री एम एस करेमुरे, क्लास टीचर श्रीलता खरे सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। प्राचार्य ने कहा कि छात्र शौर्य अपनी बहन श्रेया सराफ के पदचिन्हों पर आगे बढ़ रहा है।
गौरतलब है कि शौर्य सराफ की बहन श्रेया सराफ इसी स्कूल में अध्ययन कर हमेशा अव्वल स्थान पर रहती थी, जिसका अनुशरण करते हुए शौर्य ने स्कूल में अव्वल मुकाम हासिल किया है। बरही के छात्र शौर्य की इस सफलता पर स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
स्कूल में ही रिवीजन, ट्यूशन से दूरी
होनहार छात्र शौर्य सराफ अपनी बड़ी बहन श्रेया सराफ से प्रेरणा लेकर पढ़ाई के प्रति सजग है। सबसे खास बात यह कि वह कभी ट्यूशन नही गया, जो वर्तमान पढ़ाई के नाम पर फैशन बन गया चुका है। छात्र शौर्य ने बताया कि स्कूल में उसके शिक्षक जो भी पढ़ाते है, उसे वह ध्यान से सुनता है और स्कूल में ही रिवीजन कर लेता है। घर पहुँचकर कुछ पल आराम और फिर खेल मैदान में उतर जाता है।
हाफयर्ली में था पीछे, फाइनल में छलांग
छात्र शौर्य सराफ हाफयर्ली परीक्षा परिणाम में अपने क्लास के अन्य बच्चों से पीछे था, लेकिन फाइनल एग्जाम में उसने छलांग लगा दी, दूसरे स्थान में आना वाला छात्रा 3 फीसदी अंक से पीछे है।
हादसे के बाद हौसले में उड़ान
होनहार छात्र शौर्य सराफ 2 साल पूर्व सड़क हादसे का शिकार हुआ था, जिससे उसका पैर फैक्चर हुआ था, जिससे 2 बार उसका ऑपरेशन हुआ, 6 माह तक वह बेड रेस्ट में था, फिर भी पढ़ाई के प्रति हौसले की उड़ान ओर लगन से उसने अपनी क्लास में उम्दा प्रदर्शन किया है।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

