कैमोर पत्रकार संघ के चुनाव सम्पन्न, अनिल चावला अध्यक्ष एवम आरिफ खान बने महामंत्री

(कैमोर) वरिष्ठ पत्रकार राजा दुबे, संजय चक्रवर्ती, राजेश सिंघई एवम संतोष प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में कैमोर पत्रकार संघ का गठन किया गया जिसमें पत्रकार अनिल चावला को अध्यक्ष पद पर चुना गया। ज्ञात हो कि विगत दिवस नगर के पत्रकारों की सर्वसम्मति से कैमोर पत्रकार संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमे सर्वसम्मति से अनिल चावला को अध्यक्ष चुना गया, जिसके बाद एक सादे समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री चावला ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की।

कार्यकारिणी में आसिफ खान, राजेश चक्रवर्ती, मनीष नावेद को उपाध्यक्ष, गुलशन चक्रवर्ती को कार्यकारी अध्यक्ष, आरिफ खान को महामंत्री, संतशरण सिंह को मंत्री, मोहम्मद जमील खान को कोषाध्यक्ष, श्याम गुप्ता को संगठन मंत्री, सुनील सिंगोते को मीडिया प्रभारी एवम मोनू खान, आलोक चक्रवर्ती, निसार अली को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल चावला का सभी पत्रकारों ने पुष्प माला से स्वागत किया। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री चावला द्वारा सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा एवम ईमानदारी से काम करते हुए अपने दायित्यों के प्रति सजग रहकर कार्य करने का आग्रह किया है।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
              कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें