वाहन चैकिंग के दौरान विजयराघवगढ़ पुलिस को स्कूटी की डिक्की में मिले 1,54,420/ रुपए कैश

कम्बिंग गस्त के दौरान स्थाई वारंटियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

(विजयराघवगढ़) पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 30/03/2024 को थाना प्रभारी रीतेश शर्मा के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ पुलिस ने 1,54,420₹ कैश जब्त किया।

थाना विजयराघवगढ़ पुलिस के द्वारा आदर्श आचार संहिता के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों के पालन में संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान चैकिंग कैमोर रोड पर वाहन स्कूटी क्रमांक एम.पी. 21 एम.व्ही. 4203 को रोककर चेक किया गया तो वाहन स्कूटी की डिक्की में थैले के अंदर 1,54,420₹ रखे मिले। वाहन चालक से नाम पता व उक्त राशि के संबंध में पूछने पर अपना नाम अमित कुमार शर्मा पिता श्री अशोक कुमार शर्मा उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 12 विजयराघवगढ़ व सांई भारत गैस एजेंसी में खुद को कैशियर के पद पर कार्य करना व उक्त राशि जो गैस एजेंसी की आज की बिक्री है जिसे लेकर एस.बी.आई. की कैश मशीन में जमा करने जाना बताया। उक्त राशि को राहगीर गवाहानों के समक्ष पंचनामा तैयार कर मौके पर जब्त किया गया। चालक अमित कुमार शर्मा के द्वारा उक्त राशि के संबंध में वैद्य दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत किये गये। दस्तावेजों के सत्यापन पर उक्त जब्त राशि 1,54,420₹ को अमित शर्मा को हिदायत देकर सुपुर्द किया गया।

रात्रि कम्बिंग गस्त के दौरान 06 स्थाई वारंटियों को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रितेश शर्मा, सउनि मीना धुर्वे, आरक्षक नीतेश सिंह, आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें