Loksabha Chunav 2024 : विजयराघवगढ़ विधानसभा चुनाव संचालन एवम प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

विधानसभा विजयराघवगढ़ में भाजपा को 1लाख 50 हजार वोट दिलाने का लिया संकल्प

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ विधानसभा के भाजपा चुनाव कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय लोकसभा चुनाव संचालन एवं प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा प्रभारी सतना महापौर योगेश ताम्रकार, लोकसभा संयोजक सदानंद गौतम, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, सहसंयोजक पीतांबर टोपनानी, महामंत्री सतीश तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, लोकसभा संयोजक सदानंद गौतम, लोकसभा प्रभारी योगेश ताम्रकार, विधायक संजय पाठक ने उपस्थिति पदाधिकारीयों से संवाद करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं बूथ समिति के साथ कार्य करते हुए अपने अपने बूथ पर सक्रियता बढ़ा दें। सभी को अपने बूथ पर विजय दिलाने की जिम्मेदारी निभानी है। लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के माध्यम से चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार की योजना से लगभग 25 करोड़ से अधिक भारतीय गरीबी से बाहर आए है उज्जवला, जन-धन, आवास, शौचालय, हर घर नल, हर घर जल, बिजली, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, किसान सम्मान निधि समेत कई अन्य योजनाओं का लाभ मिला है । हम सब को प्रयास करके चुनाव में हमारे प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा जी को विधानसभा से 1 लाख 50 हजार से अधिक वोट दिलाने है । हम यदि प्रण लेलें तो यह लक्ष्य अवश्य आसानी से पूरा होगा। बैठक में आभार व्यक्त करते हुए श्री पीतांबर टोपनानी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी बूथो पर किए गए प्रयास से विधानसभा के सभी 280 बूथों पर बड़ी विजय होगी ।

भारतीय जनता पार्टी विजयराघवगढ़ विधानसभा की चुनाव संचालन एवं प्रबंध समिति की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश गर्ग, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मृदुल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शांति यादव, मंत्री श्री डारेश्वर पाठक, मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, केशव यादव, शिवगोपाल चतुर्वेदी, जयवंत सिंह चौहान, प्रमोद सोनी, अंकुर ग्रोवर , जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती वसुधा मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ग्राम भैंसवाही निवासी बलभद्र प्रसाद पाण्डे के ह्रदय गति रुक जाने से हुए निधन पर बैठक के बाद समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनिट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
    RPKP INDIA NEWS
                कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें