अवैध शराब तस्करो के विरुद्ध थाना रंगनाथ नगर कटनी द्वारा ताबड़ तोड़ कार्यवाही

 (कटनी) पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा.संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रंगनाथ पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी नवीन नामदेव एवम थाना रंगनाथनगर स्टाफ के द्वारा मुखबिर की सूचना पर डन कालोनी मोड के पीछे ग्राउंड के पास भारी मात्रा में अवैध शराब का रखे पाए जाने पर विश्वनाथ बर्मन पिता बारेलाल बर्मन उम्र 35 साल निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड बधंवा टोला थाना रंगनाथनगर के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए तीन खाखी रंग के कार्टून में 50,50 पाव एवम एक सफेद रंग की बोरी में 150 पाव कुल 300 पाव प्लेन शराब जब्त की गई।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव , सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, आरक्षक 532 प्रभाकर सिंह, 578 अंकित पटेल एवम 638 वीरेन्द्र दहायत एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

घर से बिना बताए निकली हुई 15 वर्षीय बालिका को 3 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

दिनांक 01/04/24 को प्रार्थिया लक्ष्मी पति रामनारायण उम्र 50 वर्ष निवासी सांई मंदिर शिवजी मंदिर के पास जयहिन्द चौक थाना रंगनाथ नगर जिला की थाना आकर सूचना दी कि उसकी 15 वर्षीय बालिका दिनांक 25/03/24 से लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबध्द कर, थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया। पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर द्वारा तुरंत ही टीम गठित की जाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया जो कड़ी मशक्कत की बाद उक्त 15 वर्षीय बालिका को कोतवाली थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया जाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई।

उक्त बालिका की दस्तयाबी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव , सहायक उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, म.आर.रूचिका अग्रहरि, आरक्षक अमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
         कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें