पुलिस थाना कैमोर में ईद एवं नवरात्रि पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
(कैमोर) पुलिस थाना कैमोर में आगामी त्यौहार ईद एवं नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने कहा कि सभी समुदाय के लोग प्रेम, सौहाद्र व एकता की मिसाल को कायम करते हुए मिलजुल कर ईद और नवरात्रि पर्व को मनाए। इस बैठक में ग्राम एवम नगर रक्षा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवम पत्रकारगण उपस्थित रहे।

कैमोर पत्रकार संघ ने थाना प्रभारी अरविंद चौबे से विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा
शांति समिति की बैठक के बाद कैमोर पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनिल चावला ने पत्रकार साथियों के साथ नवागत थाना प्रभारी अरविंद चौबे से नगर के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजा दुबे, राजेश सिंघई के साथ संघ के पदाधिकारी एवम सदस्य उपस्थित रहे।
✍️ (दुर्गा प्रसाद बर्मन)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
