मोटरसाइकिल से कट मारना पड़ा भारी, हत्याकांड के दो आरोपी पकड़ाए

 (हरदा) !थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना हरदा के अपराध क्रमांक 229/24 धारा 302, 201, 34 भादवी मे आरोपी शेख यूनुस पिता शेख मुबीन निवासी डबल फाटक के पास हरदा एवं गुड्डू बंगाली पिता गणेश बंगाली निवासी बंगाली कॉलोनी हरदा को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व लठ (डंडे) जप्त किए गए। घटना के बाद फरार होने के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। आरोपियों से पूछताछ के दौरान हत्या करने का कारण पूछा गया जो उनके द्वारा मोटरसाइकिल चलाते वक्त कट मारने के दौरान लड़ाई झगड़ा होने से शराब के नशे में मारना बताया। घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
           हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें