मतदान हेतु सांस्कृतिक थीम में सजा बूथ

पारंपरिक नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का अनूठा प्रयास

(छिन्दवाडा)कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव सुश्री कामिनी ठाकुर की विशेष उपस्थिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तामिया के नेतृत्व में जुन्नारदेव अनुविभाग के विकासखंड तामिया के अंतर्गत  ग्राम श्रीझोंत में प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करता हुआ ग्रीन बूथ का निर्माण कराया गया है। इस ग्रीन बूथ परिसर में शैताम नृत्य, नुक्कड़ नाटक एवं शैला नृत्य व ढोल नृत्य आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता का अनूठा प्रयास किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार का मतदाता जागरूकता अभियान  विधानसभा का संभवतः पहला एवं अद्वितीय है। नाटक मंचन एवं गीत संगीत का वादन कर मतदान का महत्व ग्रामीणों को समझाया गया वहीं इन कार्यक्रमों में पूर्णतः आदिवासी कला एवं संस्कृति का समावेश रहा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक तामिया द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें