भाजपा शासन ने बताया पंचायती राज की ताकत – प्रहलाद पटेल

हमने वो दिन भी देखा जब बिजली कुछ मिनट घंटो के लिए आती थी

(मैहर) मैहर विधानसभा में पंचायती राज सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि प्रहलाद पटेल पंचायत एवं श्रम मंत्री मध्य प्रदेश शासन, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, लोकसभा चुनाव प्रभारी शशांक श्रीवास्तव पूर्व महापौर कटनी, डॉ पंकज सिंह परिहार जिला पंचायत अध्यक्ष, रामखेलावन कोल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, फूल सिंह टेकाम जिला पंचायत सदस्य, देवदत्त सोनी, जयंती महेश तिवारी पूर्व जनपद सदस्य, ओम बाला सिंह सांसद प्रतिनिधि, उमेश प्रताप सिंह लाला एवं विश्वनाथ सिंह तिवारी , मंच का संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विश्वनाथ सिंह तिवारी ने किया।

अतिथियों का स्वागत उद्बोधन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज देश विकास की ओर चल पड़ा है। देश में मोदी की गारंटी का लोहा अब पूरे देश की जनता मान रही है।

जनता एक एक योजना से मिलने वाली सुविधा को जानती है -प्रह्लाद पटेल
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय प्रह्लाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायती राज के काम पहले कागजों पर होते थे आज धरातल पर जनता एक एक योजनाओं और उसको मिलने वाली सुविधा का नाम जानती है। ग्राम पंचायत का जनप्रतिनिधि कोई सरल व्यक्ति नहीं होता वह स्थानिक ग्रामीण जनों का विश्वास का प्रतीक माना जाता है। ग्रामीण क्षेत्र की जनता अपने जनप्रतिनिधि से केवल क्षेत्र के विकास और व्यवस्थाओं पर उम्मीद लगाती है जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी सरपंच,जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य की होती है।।हर सरपंच जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य अपने-अपने ग्रामपंचायत क्षेत्र का मास्टर प्लान बनाएं और शहर के तर्ज पर गांव का भी विकास हम करेंगे। गांव के लिए अब प्रदेश सरकार ने और भी नए प्लान तैयार किए हैं जिसमें सरपंच अपने गांव का तेजी से विकास कर पाएंगे। आज देश में मोदी की गारंटी इस कदर चल रही है कि लोग मोदी की गारंटी का लोहा मान रहे हैं। आज जन-जन को सरकार की योजना और उनको मिलने वाला लाभ की एक-एक योजनाओं को जनता मुख जवानी जानती है क्योंकि उसका लाभ सीधे हर आदमी को हो रहा है। पहले पंचायती राज का काम केवल कागजो पर होता था आज धरातल पर दिखाई देता है। सरकार हर गरीब को पेट भर भोजन और उसको रहने की छत दे रही है। पहले भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी आज पांचवे स्थान पर है। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी की योजना जाति धर्म भेदभाव को देखकर नहीं मिलती भाजपा सरकार हर वर्ग के जाति धर्म के साथ मिलकर काम किया है ।

समाज को जोड़कर विकसित भारत बनाना हमारा लक्ष्य – श्रीकांत चतुर्वेदी
भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाति भेदभाव को नहीं मानती और वह हर समाज का उत्थान करने में उसका बड़ा योगदान है। भारतीय जनता पार्टी हर समाज धर्म को जोड़ने का काम करती है।

गांव का प्रधान ही गांव का राजा – शशांक श्रीवास्तव
कटनी के पूर्व महापौर एवं लोकसभा चुनाव के प्रभारी शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि गांव का प्रधान गांव का राजा होता है और राजा अपनी प्रजा का ख्याल बखूबी करना जानता है। हर सरपंच चुनाव क्षेत्र में स्थानिक ग्रामीण जनों की छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण अगर तुरंत कर दे तो उसे हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ। इतना ही नहीं हर मतदान केदो में सरपंच द्वारा चुनाव जीतने का क्षमता होती है केवल उसे अपना लक्ष्य और मन बनाना है।

हमारे जमाने में योजना केवल सुनी, कभी देखी नहीं -रामखेलावन कोल
जिला पंचायत सदस्य रामखेलावन कोल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं एक गरीब आदिवासी क्षेत्र में रहने वाला ग्रामीण था। हमने अपने क्षेत्र में केवल समस्याएं देखी है, योजनाओं के केवल नाम सुने थे कभी देखा नहीं। बिजली कुछ मिनट घंटे के लिए ही केवल आई थी। सड़कों की हालत तो हमने कभी सुरक्षित देखी ही नहीं। आज कम से कम पूरे भारत में 24 घंटे बिजली,सुसज्जित सड़के बन चुकी है शहर के साथ-साथ गांव क्षेत्र का भी विकास तेजी से हो रहा है।

इसके अतिरिक्त जनपद सदस्य देवदास सोनी ने इस सभा का आभार ज्ञापित किया एवं उन्होंने कहा कि हम लोग कांग्रेस पार्टी की राजनीति करते आ रहे थे लेकिन आज कांग्रेस पार्टी का वजूद और नीति दोनों समझ से परे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर काफी मात्रा में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच ,उप सरपंच उपस्थित रहे।

✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर)
  RPKP INDIA NEWS
     ब्यूरो प्रमुख, जिला मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें