मां सरस्वती शिक्षा मंदिर हाई स्कूल के बच्चों ने किया नाम रोशन

(खरगापुर)  माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा कक्षा आठवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नगर में कई अर्ध शासकीय स्कूल संचालित है। पिछले कई वर्षों से मां सरस्वती शिक्षा मंदिर हाई स्कूल सुर्खियों में रहा है। इस वर्ष भी स्कूल में अध्यनरत कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रा कुमारी हेमलता अहिरवार ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय एवं नगर के सभी स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस प्रकार कुमारी निधि सिंह पायक ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय एवं नगर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

लगातार कई वर्षों से मां सरस्वती शिक्षा मंदिर हाई स्कूल के बच्चे रिकॉर्ड बनाते चले आ रहे हैं। कहीं ना कहीं स्कूल प्रबंधन की ईमानदारी एवं विश्वसनीयता दिखाई दे जाती है। स्कूल संचालक विनोद चौरसिया एवं कालीचरण सोनी की व्यवस्थाएं एवं स्टाफ की मेहनत की कामयाबी के द्वारा बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है।

दोनों व्यक्तियों के द्वारा स्कूल में अनुभवी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की नियुक्तियां की जाती है। प्रतिदिन कक्षाओं में स्टाफ एवं बच्चों का निरीक्षण किया जाता है और पढ़ाई के स्तर को अच्छे तरीके से देखा जाता है। किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संपूर्ण जवाबदारी के साथ बच्चों के साथ मेहनत करते हैं, उसी का परिणाम विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के भविष्य के साथ देखा जा सकता है। बोर्ड परीक्षा में सफलतम परिणाम को लेकर के समस्त नगर वासियों एवं स्कूली स्टाफ के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही है एवं कालीचरण सोनी प्राचार्य एवं विनोद चौरसिया प्रधानाचार्य को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें