खजुराहो लोकसभा क्षेत्र: इंडिया गठबंधन कमजोर, भाजपा प्रत्याशी बीडी शर्मा का जबरदस्त पक्ष में बना माहौल, मतदाताओं में उत्साह

भाजपा प्रत्याशी बी डी शर्मा वर्तमान में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष

(छतरपुर) भाजपा का गढ़ बन चुकी बुंदेलखंड अंचल की खजुराहो लोकसभा का चुनावी माहौल एकतरफा है। वजह है विपक्ष के दमदार प्रत्याशी का मैदान में न होना। भाजपा की ओर से यहां एक बार फिर पार्टी के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मैदान में हैं। कांग्रेस ने यह सीट समझौते के तहत गठबंधन की सहयोगी समाजवादी पार्टी को दी थी। सपा ने पहले मनोज यादव और इसके बाद उनके स्थान पर मीरा यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन मीरा यादव का नामांकन ही निरस्त हो गया। इसे लेकर तरह तरह की अटकलें हैं। बाद में लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस और सपा ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी पूर्व आईएएस आरबी प्रजापति को समर्थन दे दिया। प्रजापति पहले भी मैदान से बाहर थे, अब भी बाहर हैं। हालांकि उनकी कोशिश पिछड़ा वर्ग को लामबंद करने की है। वीडी शर्मा के सामने चुनौती रिकार्ड अंतर से जीत दर्ज करने की है। लेकिन पहले चरण में हुआ कम मतदान उनकी चिंता बढ़ा रहा है।

खजुराहो से चुनाव नहीं लड़ पाई सपा….
खजुराहो लोकसभा सीट पर सपा की नजर हाेने की वजह थी। यहां हर चुनाव में पार्टी को 40 हजार से लेकर लगभग सवा लाख तक वोट मिलते रहे हैं। यह क्षेत्र उत्तरप्रदेश की सीमा से सटा भी है। इसलिए सपा ने सीट मांगी और कांग्रेस ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए सौंप दी। पर सपा यहां चुनाव ही नहीं लड़ सकी। उसकी प्रत्याशी पूर्व विधायक मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया। अटकलें हैं कि जानबूझ कर नामांकन निरस्त कराया गया, क्योंकि मीरा यादव चुनाव ही नहीं लड़ना चाहती थीं। कांग्रेस और सपा ने मिलकर फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को समर्थन दे दिया है लेकिन वे मुकाबले से बाहर दिख रहे हैं। प्रजापति को जब समर्थन की घोषणा की गई थी तब कहा गया था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा प्रजापति के समर्थन में रोड शो किया जाएगा लेकिन अब तक इनका कोई कार्यक्रम नहीं आया। खजुराहो सीट के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है।

मतदाताओं की उदासीनता से मतदान की चिंता…..
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में खजुराहो लोकसभा सीट से 4 लाख 92 हजार वोटों के अंतर से तब बड़ी जीत दर्ज की थी जब वे क्षेत्र के लिए बिल्कुल नए थे और उनके सामने कांग्रेस के तत्कालीन विधायक विक्रम सिंह नातीराजा की पत्नी कविता राजे सिंह मैदान में थीं। वीडी तब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं थे। लेकिन अब हालात बिल्कुल अलग हैं। कांग्रेस ने समझौते में सीट सपा को दी थी और सपा भी मैदान में नहीं है। कांग्रेस-सपा ने आरबी प्रजापति को गठबंधन का प्रत्याशी घोषित तो कर दिया है लेकिन वे चुनाव लड़ते ही नजर नहीं आ रहे। अब वीडी शर्मा के सामने रिकार्ड मतों से जीत का अवसर है। इसके लिए वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। मतदाताओं की उदासीनता उनकी इस मंशा पर पानी न फेर दे, इसकी चिंता उन्हें सता रही है। इसलिए वे बूथ स्तर पर ज्यादा मतदान कराने के अभियान पर ताकत झाेंक रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नाते वीडी को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान देना पड़ रहा है। बावजूद इसके वे हर रोज आधा-एक दर्जन गांवों तक पहुंचने अथवा संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

विकास और राष्ट्रीय मुद्दाें पर लड़ा जा रहा चुनाव…..
खजुराहो लाेकसभा सीट से चूंकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ही मैदान में हैं इसलिए यहां विकास और राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष, सांसद होने और केंद्र-राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण वीडी ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र में काफी काम कराए हैं। इसलिए विकास भाजपा का मुद्दा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, अयोध्या में राम मंदिर भाजपा को लाभ पहुंचाते दिख रहे हैं। भाजपा अपनी सरकारों के काम गिना रही है और संकल्प पत्र में दी गई गारंटियां बता कर वोट मांग रही है। दूसरी तरफ फारवर्ड ब्लाक के प्रजापति केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नाकामियां गिना रहे हैं। वे आईएएस रहे हैं। इसलिए मतदाताओं के बीच अपने विजन के साथ पहुंच रहे हैं। विजन पिछड़े वर्ग को ऊपर लाने से संबंधित है। प्रजापति के साथ कोई संगठन नहीं है। सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी काम करते नहीं दिख रहे। इसलिए वे अपनी बात मतदाताओं तक पह…
✍️ (पंकज पाराशर)
RPKP INDIA NEWS
        छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें