कैमोर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानो ने शत-प्रतिशत परीक्षाफल देकर किया सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन

 (कैमोर) कैमोर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थान कैमोर इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल (इंग्लिश मीडियम)और कैमोर मिडिल स्कूल (हिन्दी मीडियम) का 5वीं बोर्ड तथा 8वीं बोर्ड के राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों ने विद्यालय की उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता को सिद्ध करते हुए नगर के साथ ही तहसील स्तर पर शत-प्रतिशत परीक्षाफल देकर सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबन्धन ने सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, अभिभावकों , प्राचार्य और शिक्षकों को बधाई दी।

परीक्षा परिणाम की गुणवत्ता इस बात से सिद्ध होती है की कैमोर इंग्लिश मीडियम के 8वीं के 30 में से 30 उत्तीर्ण छात्रों में से 13 छात्र A+, A ग्रेड व शेष 17 छात्र B+, B ग्रेड हासिल करने में सफल हुये। वहीं 5 वीं में 27 में 27 उत्तीर्ण छात्रों में से 6 छात्र A+ , A ग्रेड व शेष 19 B+, B ग्रेेड तथा 1 ने C ग्रेेड प्राप्त किया है जिनमें कु रिया चावला ने 91.1%, ऋषभ सिंह 90.3%, प्रथम निगम 88.8%, सोर्य निगम 87.6%, राधिका सिंह 86.1%, खुशी गर्ग 85.5% ने 8वीं में,तान्या राव ने 5वीं में 86.5% अंक A+ ग्रेड हासिल कर विद्यालय की प्राविण्य सूची में स्थान बनाया।

इसी क्रम में कैैमोर मिडिल स्कूल की टापर्स सूची में 8वीं में पलक बागरी 92.1%, अलीना 91.8%, दीपिका बर्मन 91.8%, रुची कोरी 91.6%, प्रतीक्षा दाहिया90.6%, पलक दाहिया 90.6%, प्रतिज्ञा पाढ़ 90.5%, नितेश सेन 89.5%, स्वाती पाण्डे 89%, पारस यादव 86.8%, अंबिका पटेल 85.6%, प्रियांशु कोल 85.6%शामिल हुए। 5 वीं की सूची में श्रेया बेलदार 92%,सीता माझी 87%, वेदिका मोगरे 86.5% प्रतिज्ञा दाहिया 86.2% , आलिया बी 85.2,नेA+ ग्रेड प्राप्त किया है।

विद्यालय का परीक्षाफल विद्यालय का आइना हैं जिसे देखकर उसकी गुणवत्ता प्रमाणित होती है। प्राचार्य पी प्रकाश नेमा, इरशाद बेगम, पूजा चावला, प्रभारी प्राचार्य एस सी पटेल व समस्त स्टाफ के साथ प्रबन्धन की ओर से शैलेन्द्र शुक्ला अध्यक्ष, डी पी बढ़ोलिया सचिव तथा मेनेजर स्ट्रेजी व प्लानिंग श्रीमती शिवानी बड़गैंया को बहुत-बहुत शुभकामनाऐं एवम आभार ज्ञापित किया गया है।
[11:05 pm, 29/04/2024] Santosh Prasad Tiwari Press Kymore: कैमोर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित कैमोर उ मा विद्यालय कैमोर के इंग्लिश मीडियम के 10 वीं के 26 में से 22 प्रथम श्रेणी में 4 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। 12 वीं के 18 में से 15 प्रथम श्रेणी और 1 द्वितीय श्रेणी में पास हुए रिजल्ट 90% रहा।
कैमोर उ मा विद्यालय हिन्दी मीडियम, 12 वीं के गणित समूह के 20 में से 19 छात्र प्रथम श्रेणी में 1 छात्र द्वितीय श्रेणी में सफल रिज़ल्ट 💯%, कामर्स समूह के 10 में से 7 प्रथम श्रेणी में 1 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण, रिजल्ट 80% , जीव विज्ञान, आर्ट, कृषी समूह के कुल 78 छात्रों में 39 छात्र प्रथम श्रेणी ,12 द्वितीय श्रेणी में सफल , रिजल्ट 70% रहा। हिन्दी मीडियम 10 वीं के 91 में से 43 छात्र प्रथम, 16 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण , कुल रिजल्ट (हिन्दी+ इंग्लिश) 73% रहा।

✍️ (दुर्गा प्रसाद बर्मन)
RPKP INDIA NEWS
       कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें