थाने की जमीन ही नहीं सुरक्षित, अन्य सरकारी जमीन कैसे होगी सुरक्षित! किया जा रहा है कब्जा कार्यवाही करने से परहेज

(कटनी/बड़वारा) प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़वारा में थाने की पुरानी बिल्डिंग बनी थी, लाइन बनी हुई वहां कई वर्षों से पुराना थाना एवं पुलिस लाइन अभी भी बनी है जहां पुलिस कर्मचारी रहते हैं, यहां तक थाना प्रभारी का भी मकान है। यहां राजा महाराजाओं के जमाने से वह जमीन पुलिस थाने के नाम पर दान की गई थी। जब मनीष सिंह बड़वारा थाना प्रभारी थे तब कुछ दबंगों द्वारा जेसीबी से थाने की पुरानी बिल्डिंग गिरकर कुएं को भाट दिया गया था तब थाना प्रभारी मनीष सिंह द्वारा कार्रवाई करते हुए बाउंड्री बनवा दी गई थी। जो लोग तनिक जमीन पर कब्जा कर रहे थे उनको की दूर कर दिया गया था मगर बड़वारा थाने में स्वीपर का काम कर रहे व्यक्ति द्वारा थाने की जमीन पर कब्जा कर लिया गया और मढैया बना ली गई और कुछ साल से वहां रह रहा था। बीते कुछ दिनों से उसके द्वारा पक्का घर बनाने का कार्य किया जा रहा था तब बड़वारा में पदस्थ थाना प्रभारी अनिल यादव द्वारा बुलाकर कार्य को रुकवा दिया गया था। जब नए थाना प्रभारी किशोर द्विवेदी ने कमान संभाली तब उनको इस विषय की जानकारी लगी तब उनके द्वारा कार्य रुकवा दिया गया।

कुछ दिन बाद कलेक्टर की बड़वारा विजिट में कुछ नेताओं द्वारा एवं कब्जा धारी द्वारा पत्र कलेक्टर को दिया गया तब कलेक्टर का साफ कहना था कि वह थाने की जमीन है उसमें आप कब्जा नहीं कर सकते। उनके द्वारा कुछ समय काम बंद कर आज फिर काम चालू कर दिया गया और एक साइड की बाउंड्री बनवा ली जैसे ही प्रभारी को सूचना मिली प्रभारी ने काम बंद करवा दिया। ऐसा कब तक चलेगा? शासन के द्वारा बुलडोजर चला कर घर को धराशाई करना चाहिए मगर प्रशासन ही मौन है। कई बार पटवारी तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया मगर जो वर्तमान में पटवारी है विवेक उरमालिया बड़वारा संभाल रहे हैं उनकी मिली भगत से उनके ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई।अब देखना यह होगा की कार्रवाई कब तक होती हैं

इनका कहना है
“सोमवार को उनके पास नोटिस जाएगा और कार्रवाई होगी।”
संदीप सिंह
तहसीलदार बड़वारा

इनका कहना है
“पुराने थाने की जमीन है निर्माण कर लिया गया है तहसीलदार साहब को अवगत करा दिया गया है कार्यवाही की जाएगी।”
किशोर द्विवेदी
थाना प्रभारी बडवारा

✍️ (हरी शंकर पाराशर)
RPKP INDIA NEWS
कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें