सीवरेज कार्य की धीमी गति पर निगम आयुक्त ने जिम्मेदारों को दी फटकार

(कटनी) शहर में विभिन्न स्थानों पर सीवरेज कार्य की धीमी गति एवम आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने आज दिनांक 7 मई को एक आवश्यक बैठक लेते हुए संबंधित कार्य एजेंसी के प्रतिनिधियों और सुपरवाइजरों को उनके द्वारा किए गए अब तक के कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए एवं आगे किए जाने वाले कार्य की कार्ययोजना पर चर्चा की तथा नवीन स्थलों पर कार्य करने के पहले जिन स्थलों पर पूर्व से सीवरेज से संबंधित शिकायतें लंबित हैं उनको तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त द्वारा संबंधित को उनके द्वारा किए जाने वाले प्रतिदिन रोड रेस्टोरेटिशन कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही कार्य में प्रगति लाने के सख्त निर्देश देते हुए सभी सड़कों के रेस्टोरेशन कार्य को 30 मई 2024 तक पूर्ण करने की समयावधि निर्धारित की है।

सीवरेज संबंधी शिकायत हेतु सीवरेज हेल्पलाइन कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी दिए निर्देश

सीवरेज कार्य की बढ़ती समस्याओं तथा शहर के नागरिकों को सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए श्री शुक्ल द्वारा  सीवरेज कार्यों की शिकायत एवं उसके निराकरण हेतु संबंधित कंपनी को आगामी तीन दिन में एक सीवरेज हेल्पलाइन कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए एक दूरभाष नंबर जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। उक्त बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा एवम संबंधित कार्य एजेंसी के विभिन्न प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें