झीलों एवम तालाबो के संरक्षण एवम विकास योजना के अंतर्गत नगर के अमीरगंज तालाब के संरक्षण एवम सौंदर्यीकरण कार्य जारी
(कटनी) शासन के निर्देशानुसार झीलों के संरक्षण एवम विकास योजना अंतर्गत तथा वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व जल संचयन के उपाय हेतु नगर निगम द्वारा विभिन्न जल स्त्रोतों के सफाई और पुनर्जीवन कार्य लगातार जारी है] इसी क्रम में निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा बताया गया कि वर्तमान में अमीरगंज तालाब के उन्नयन] सौंदर्यीकरण] क्षमता संवर्धन] गहरीकरण सहित साफ सफाई तथा जीर्णोधार हेतु सौंदर्यीकरण अंतर्गत लगभग एक करोड़ रूपए की राशि से कार्य जारी है। उक्त कार्य से वर्षा जल संग्रहण] भूमिगत जलस्तर बढ़ाने के साथ साथ उक्त तालाब के संरक्षण विकास और नागरिकों को बेहतर प्राकृतिक वातावरण प्रदाय किए जाने का प्रयास निरंतर जारी है।

