Skip to content
November 17, 2026
  • About Us
  • Video Gallery
  • MEMBERSHIP FORM
  • GRIEVANCE REDRESSAL
  • 📡 लाइव टीवी
  • Twitter
  • Instagram
  • Linkedln
  • Facebook
  • Youtube

निष्पक्षता, निर्भीकता एवं सत्यता का प्रतीक

  • विश्व
  • देश
  • प्रदेश
  • स्थानीय खबरें
  • चुनाव
  • कोरोना वैक्सीन
  • खेल
  • शिक्षा
  • कैरियर
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • शासकीय योजनाएं
  • ओपिनियन
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर

कलेक्टर की नियमित समीक्षा से कटनी जिले में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी संस्थागत

3 years ago rpkpindianews.com

प्रसव में हुई वृद्धि रू घर में होने वाले प्रसव में आई कमी कलेक्टर का नवाचार जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ का घर-घर जाकर किया गया चिन्हांकन दिया गया परामर्श,की गई नियमित जांचें, दीं गईं दवाइयां

(कटनी)  ज़िले में बेहतर हुई स्वास्थ्य सुविधाओं की  वजह से मातृ मृत्यु दर में कमी आई है और जीवन प्रत्याशा बढ़ी है। जिले के मातृ मृत्यु दर में कमी लाने सुनियोजित कार्ययोजना के तहत कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा प्रसव पूर्व रेफ़रल प्रकरणों की निरंतर समीक्षा की जाती रही है और मातृ सुरक्षा के लिए नवाचार के तहत  गर्भवती महिलाओ के घर-घर  जाकर चिन्हित कर उन्हें परामर्श और उपचार दिया गया। इससे वर्ष 2023के प्रथम 4माहों के दौरान जो मातृमृत्यु दर 250 प्रति लाख थी,वह अब घटकर चालू साल के पहले 4 माहों में 116 प्रति लाख हो गई ।जो राज्य के औसत मातृमृत्यु दर  173 प्रति लाख के आंकड़े से कम है।संस्थागत प्रसव में वृद्धिरू घर के प्रसव में कमीकलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा किए गए  नवाचारों के परिणामस्वरूप जिले में संस्थागत प्रसव में वृद्धि हुई है और घर में करायें जाने वाले प्रसव में काफी कमी आई है।पिछले 3 वर्षों के आकड़ों की तुलना की जाए तो घर में होने वाला प्रसव जो वर्ष 2021-22 में 743 था वह अब वर्ष 2023-24 में घटकर मात्र 111 ही रह गया है। वर्ष 2021-22 में जिले में कुल प्रसव की संख्या 20 हजार 639 थी जिसमें संस्थागत प्रसव की संख्या 18 हजार 740  निजी अस्पतालों में प्रसव की संख्या 1 हजार 156 तथा घर पर प्रसव की संख्या 743 थी। इसी तरह वर्ष 2022-23 में जिले में कुल प्रसव की संख्या 24 हजार 39 थी ,जिसमें संस्थागत प्रसव की संख्या 21 हजार 386 और निजी अस्पतालों में प्रसव की संख्या 2 हजार 267 तथा घर पर प्रसव की संख्या 386 थी। वहीं वर्ष 2023- 24 में कुल प्रसव की संख्या 22 हजार 845 में संस्थागत प्रसव की संख्या 21 हजार 736  निजी अस्पतालों में प्रसव की संख्या 998 तथा घर पर प्रसव की संख्या 111 ही रही है।4 माह में 56 शिविर आयोजित            जिले में प्रति माह की 9 व 15 तारीख को शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओ की शासकीय और निजी चिकित्सकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर जांच की जाती है। इसके लिए 4 माह की अवधि में ही  कुल  56 शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 2 हजार 454 महिलाओं का परीक्षण करते हुए 550 जोखिम वाले रोगियों का उचित उपचार हेतु चिन्हांकन किया गया। जिसमे से 118 रोगी उच्चतम जाँच हेतु रिफर किए गए। साथ ही  387 हाई रिस्क चिन्हित की गई गर्भवती महिलाओ को संभावित प्रसव तिथि से एक सप्ताह पूर्व जिला चिकित्सालय में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा।बोलते आंकड़ेरू गर्भवती माताओं को परामर्श देने में 529 प्रतिशत की वृद्धिजिले में इसी साल के जनवरी माह से  मातृत्व सुरक्षा अभियान शुरू किया गया । जिससे कई स्वास्थ्य मानकों के आंकड़ों में बीते साल की तुलना में   5सौ फीसदी से ज्यादा तक का सुधार दर्ज किया गया है।वर्ष 2023के प्रथम 4 माह में स्त्री रोग विशेषज्ञों का परामर्श जहां केवल मात्र 258 गर्भवतियों को मिला था ,वहीं वर्ष 2024 के पहले 4 माहों में ही रिकॉर्ड 1623 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।इस प्रकार परामर्श प्राप्त करने वाली महिलाओं के आंकड़े में इस साल  529 प्रतिशत की वृद्धि हुई । इसी प्रकार वर्ष 2023 में जहां पुराने ऑपरेशन प्रसव जोखिम का परीक्षण केवल 52 महिलाओं का हुआ था, वहीं वर्ष 2024 में यह बढकर 173 हो गया है। इस प्रकार प्रसव जोखिम परीक्षण के मामले मे 232 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।वर्ष 2023  के प्रथम चार माहों में जहां परीक्षित गर्भवती महिलाओं की संख्या महज 1111 थी, जो वर्ष 2024 में बढ़कर 2241  हो गई और इसमें 102 प्रतिशत की वृद्वि हुई है। वहीं वर्ष 2023 की आलोच्य अवधि में प्रथम बार आई महिलाओं की संख्या जहां 808 थी, वहीं 2024 में यह संख्या 1290 हो गई।इस प्रकार इसमें 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।इसी प्रकार हिमोग्लोबिन जांच करानें वाली महिलाओं की संख्या जहां वर्ष 2023 में मात्र 1084 थी , जो वर्ष 2024 में 2214 हो गई और इस जांच में तुलनात्मक तौर पर 104 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार वर्ष 2023 में उच्च जोखिम का चिन्हांकन करने वाली महिलाओं की संख्या 170 से वर्ष 2024 में 387 हो जाने के कारण 128 प्रतिशत , वर्ष 2023 में खून की कमी का चिन्हांकन करनें वाली महिलाओं की संख्या में 41 से वर्ष 2024 में 86 हो जाने से  110 प्रतिशत, कुल उच्च रक्तचाप का चिन्हांकन जहां वर्ष 2023 में 21 महिलाओं द्वारा कराया गया था वहीं 2024 में इसकी  संख्या 99 हो गई और इसमें  371 प्रतिशत की वृद्धि हुई ।गर्भ के साथ मधुमेह का चिन्हांकन वर्ष 2023 में मात्र 7 महिलाओं द्वारा कराया गया , वहीं वर्ष 2024 के प्रथम 4 माह में ही  25 महिलाओं का मधुमेह परीक्षण किया गया।इस प्रकार इसमें क 257 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।शासकीय चिकित्सकों एवं मैदानी स्वास्थ्य अमले की मेहनत और निजी चिकित्सकों की समन्वित भागीदारी  से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र  में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और जिले के मातृ मृत्यु दर में काफी कमी आई है।इन पर ध्यान देने से सुधरा आंकड़ा कलेक्टर द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों  के नियमित पर्यवेक्षण और अनुश्रवण से गर्भवतियों और शिशुवतियों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए संचालित सुपोषण अभियान से काफी मदद मिली। वहीं  मातृत्व स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल और गर्भवतियों और शिशुवतियों को हर तरह का इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार सुदृढ़ीकरण किया गया। ज्यादा जोखिम वाली गर्भवतियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच और निगरानी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की गई।कलेक्टर की नियमित समीक्षा बताते चलें कि कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नियमित तौर पर  गर्भवती महिलाओं की  जानकारी के साथ हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाले केसों का चिन्हीकरण कर नियमित फोलोअप किया जाता रहा है। इससे प्रसव के समय जिले में गर्भवती माताओं की अकाल मृत्यु दर कम हुई। साथ ही नियमित जागरूकता, टीकाकरण और समय पर उपचार के समन्वित प्रयासों से मातृ मृत्यु दर के साथ -साथ शिशु मृत्यु दर में भी गिरावट दर्ज की गई।कटनी जिले की मातृ मृत्यु दर में आई  बड़ी गिरावट की यह  उपलब्धि जिले ने स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास और जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ के घर-घर जाकर चिन्हित कर उनके जांच एवं उपचार पर विशेष ध्यान देकर हासिल किया है।कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा  अपनायें गये नवाचारों की वजह से गुणवत्तापूर्ण मातृ और प्रजनन देखभाल सुनिश्चित हुईं ।इससे जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं ,गर्भावस्था और प्रसव या फिर गर्भपात के दौरान होने वाले कॉम्प्लीकेशंस  में कमी आई  और विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल पहलुओं में सुधार से मातृ मृत्यु दर को नीचे लाने में  मदद मिली।

 

Post Views: 263
Share this:

Continue Reading

Previous शहर में ई-रिक्शा के लिये रूट निर्धारित होंगे
Next कमिश्‍नर श्री वर्मा ने ज्‍वलंत विषयों की समीक्षा कर दिये आवश्‍यक निर्देश

अन्य खबरें

  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं

जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए विभाग बनाएं प्राथमिकता आधारित कार्ययोजना : कलेक्टर श्री मिश्रा

1 second ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं
  • स्थानीय खबरें

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

6 minutes ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं
  • शिक्षा
  • स्थानीय खबरें

कलेक्टर ने किया स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ

10 minutes ago rpkpindianews.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विश्व

  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • विश्व
  • स्थानीय खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यमंत्री ने किया पौधरोपण

5 months ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • विश्व
  • शासकीय योजनाएं
  • स्थानीय खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 200 पौधों का रोपण

5 months ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • विश्व
  • शासकीय योजनाएं
  • स्थानीय खबरें

मैहर में कार्यालय परिसरों में हुआ पौधरोपण

5 months ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • विश्व
  • शासकीय योजनाएं
  • स्थानीय खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर चरका पानी वाटरफॉल में चला स्वच्छता अभियान

5 months ago rpkpindianews.com

प्रदेश

  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं

जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए विभाग बनाएं प्राथमिकता आधारित कार्ययोजना : कलेक्टर श्री मिश्रा

1 second ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं
  • स्थानीय खबरें

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

6 minutes ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं
  • शिक्षा
  • स्थानीय खबरें

कलेक्टर ने किया स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ

10 minutes ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं
  • स्थानीय खबरें

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण समाधान करें-कलेक्‍टर श्री विश्‍वकर्मा

14 minutes ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं
  • स्थानीय खबरें

धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूरीकरें, किसानों को न हो परेशानी: कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

15 minutes ago rpkpindianews.com

बिज़नेस

  • देश
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • मुख्य ख़बर

अहमदाबाद में निवेशकों से मिलेंगे CM मोहन यादव, MP में निवेश के बड़े अवसरों पर होगा मंथन

3 months ago rpkpindianews.com
  • देश
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • मुख्य ख़बर

स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री श्री काश्यप

6 months ago rpkpindianews.com
  • देश
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • मुख्य ख़बर

टेक्सटाइल एवं गारमेंट सेक्टर में इंटरएक्टिव सेशन में निवेशकों के साथ दिल्ली में हुआ संवाद

7 months ago rpkpindianews.com
  • देश
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • मुख्य ख़बर

मैहर में आमातारा इण्डेन गैस एजेंसी और मानसी गैस एजेंसी अमरपाटन के विरूद्ध हुई कार्यवाही

7 months ago rpkpindianews.com
  • देश
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • मुख्य ख़बर

ACC-अदाणी प्रबंधन के फैसले से कैमोर में हड़कंप, वेंडर सिस्टम खत्म करने पर उठे सवाल

7 months ago rpkpindianews.com

खेल

  • खेल
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं
  • शिक्षा

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत भोपाल में भव्य मैराथन एवं वॉकथॉन का आयोजन, 500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

1 day ago rpkpindianews.com
  • खेल
  • देश
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान

1 month ago rpkpindianews.com
  • खेल
  • देश
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर

मध्यप्रदेश की बेटी खुशी दाभाड़े का बड़ा कमाल, भारतीय फेंसिंग टीम में बनाई जगह

3 months ago rpkpindianews.com
  • खेल
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर

टैलेंट सर्च में उमड़ा बैडमिंटन और टेनिस का जोश: 93 खिलाड़ियों ने आजमाया दम, शनिवार को फिर मिलेगा मौका

4 months ago rpkpindianews.com
  • खेल
  • देश
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर

टैलेंट सर्च 2026-27 में टेनिस एवं बैडमिंटन डे-बोर्डिंग चयन ट्रायल्स 17-18 जुलाई को

4 months ago rpkpindianews.com

पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने किया आर पी के पी इंडिया न्यूज़ कार्यालय का उद्घाटन

https://rpkpindianews.com/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Video-2021-04-14-at-17.00.28-1.mp4

न्यूज़ केटेगरी

  • ओपिनियन
  • कैरियर
  • कोरोना वैक्सीन
  • खेल
  • चुनाव
  • देश
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • मुख्य ख़बर
  • विदेश
  • विश्व
  • शासकीय योजनाएं
  • शिक्षा
  • स्थानीय खबरें

यह भी देखें

  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं

जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए विभाग बनाएं प्राथमिकता आधारित कार्ययोजना : कलेक्टर श्री मिश्रा

1 second ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं
  • स्थानीय खबरें

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

6 minutes ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं
  • शिक्षा
  • स्थानीय खबरें

कलेक्टर ने किया स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ

10 minutes ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं
  • स्थानीय खबरें

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण समाधान करें-कलेक्‍टर श्री विश्‍वकर्मा

14 minutes ago rpkpindianews.com
  • प्रदेश
  • मुख्य ख़बर
  • शासकीय योजनाएं
  • स्थानीय खबरें

धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूरीकरें, किसानों को न हो परेशानी: कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

15 minutes ago rpkpindianews.com

आपका स्वागत है RPKP INDIA NEWS – निष्पक्षता, निर्भीकता एवं सत्यता का प्रतीक RPKP INDIA NEWS में, हम आपको भारत के हृदय से सबसे नवीन और विश्वसनीय समाचार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पत्रकारिता के प्रति एक उत्साह और अपने दर्शकों को अच्छी तरह से सूचित रखने की प्रतिबद्धता के साथ स्थापित, हम आपके लिए महत्वपूर्ण समाचार के लिए आपका एकमात्र स्रोत बनने का प्रयास करते हैं।

Today: 903

This Week: 16013

This Month: 98225

Total Visitors: 1375014

Address : Manoj Bhawan , Lalnagar Kymore, Distt. Katni (M.P.) PIN Code 483880

Contact Person : Santosh Prasad Tiwari (Chief Editor)

Mobile no. 9893536475

What's App no. 9407086475

  • Twitter
  • Instagram
  • Linkedln
  • Facebook
  • Youtube
Copyright © 2021 RPKPINDIANEWS All Rights Reserved. |