पुण्यभूमि समाज सेवा समिति द्वारा खरगापुर रेलवे स्टेशन पर किया गया नि:शुल्क पेयजल प्याऊ का शुभारंभ
(टीकमगढ़) खरगापुर रेलवे स्टेशन पर म प्र जन अभियान् परिषद की नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति के द्वारा खरगापुर रेलवे स्टेशन पर जन अभियान् नि शुल्क पेयजल प्याऊ प्रारम्भ की गई। प्याऊ का उद्घाटन रेलवे स्टेशन मास्टर श्री नंदकिशोर जी व पूर्व सैनिक श्री कैलास जी पटैरिया के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पुण्यभूमि समाज सेवा समिति अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी ने कहा की तप्ति गर्मी मे मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, इस समय गर्मीओ मे पशुओं, पक्षिओ के लिए जगह जगह, पशुओ व घर घर, पक्षिओ के लिए दाना पानी रखना चाहिए। “पानी है तो कल है, जल है तो जीवन है” के नारो के साथ पानी को व्यर्थ नहीं बहाये जल सरंक्षण के लिए सभी को संकल्प दिलाया। संस्था के कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद कुशवाहा, जयप्रकाश कोरी ( चंदू ) , रामबिहारी पटैरिया, द्वारका प्रसाद तिवारी, नीरज पटैरिया आदि क्षेत्र व नगरवासी मौजूद रहे।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़

