कलेक्टर ने राम नगर डोला में मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि हेतु केज प्लान का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने मत्स्य उत्पादन लाभ के संबंध में ली जानकारी

(अनुपपुर)  नीलक्रांति योजना के तहत मस्त्य उत्पादकता में वृद्धि हेतु केज मत्स्य प्लान का कार्य खनिज विकास निधि द्वारा नगर परिषद रामनगर डोला में ज्योति मत्स्य सहकारी समिति मर्यादित को स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य का कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने रामनगर डोला पहुंचकर जलाशय में मस्त्य उत्पादकता में वृद्धि हेतु केज मत्स्य प्लान कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सहायक कलेक्टर श्री महिपाल सिंह गुर्जर, सहायक संचालक मत्स्य श्री एस.के. सोंधिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

नीलक्रांति योजनान्तर्गत मत्स्य पालन ग्राम रामनगर डोला के जलाशय का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने कहा कि यह योजना व्यक्ति के सर्वो लाभाकारी है। इस दौरान पर कलेक्टर ने विभिन्न प्रजातियों की मछली उत्पादन करने की सलाह सहायक संचालक को दी एवं मार्केटिंग के स्थान आदि की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने मछली उत्पादन गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर ज्योति मत्स्य सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष श्रीमती रेखा साव द्वारा बताया गया कि केज में 18 केज टंकी का निर्माण किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के मछलियों को उत्पादन किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर ने सरकारी समिति के सदस्यों की जानकारी प्राप्त की। जिस पर अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि समिति में 21 सदस्य हैं जो मछली उत्पादन का कार्य करते हैं तथा अच्छा लाभ अर्जित करते हैं। इस दौरान कलेक्टर ने मछली के बीजों की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें