खरगापुर में आयोजित की गई सृष्टि के प्रथम पत्रकार देव ऋषि नारद की जयंती
(खरगापुर) देव ऋषि नारद सृष्टि के प्रथम पत्रकार की जयंती मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति द्वारा खरगापुर में आयोजित की गई। इस अवसर पर नगर के पत्रकार समाज के नागरिक एवं संस्था के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम खंड संचालक शोभाराम विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार देवकीनंदन अग्रवाल, नरेंद्र जोशी के द्वारा देव ऋषि नारद का तिलक एवं माल्यार्पण से पूजन किया गया। तत्पश्चात संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी ने बताया की देव ऋषि नारद मुनि सृष्टि के प्रथम पत्रकार रहे जो देव और दानव के बीच में एवं विभिन्न देवताओं के पास जा जाकर सूचनाओं प्रदान करने का काम किया करते थे। वर्तमान में यही काम हमारे बीच में पत्रकारों द्वारा किया जाता है जो खबरें हमें अखबारों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्राप्त होती है।

वरिष्ठ पत्रकार देवकीनंदन अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार समाज सुधार के लिए निस्वार्थ भाव से सही जानकारी सही लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। साथ ही भ्रष्ट अधिकारी की धोखाधड़ी का खुलासा किया करते हैं। पत्रकार निष्ठापूर्ण अपना कार्य समाज के बीच में रहकर करते हैं। वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र जोशी ने बताया की नारद जी ब्रह्मा जी के पुत्र होने के साथ साथ दुष्ट राक्षसों के सर्व नाश करने में अपनी अहम भूमिका निभाया करते थे, वही काम आज के पत्रकार भी छुपे हुए भ्रष्ट लोगों को सबके सामने उजागर करते हैं। सभी पत्रकारों ने क्रमशः संक्षिप्त में नारद मुनि एवं पत्रकारों का कठिन परिश्रम जो समाज के बीच में करते हैं, उनके बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर पत्रकार शिवराज सिंह पायक, रामेश्वर यादव, संस्था के समस्त कार्यकर्ता, हरिशंकर सेन, कृष्णकांत, एडवोकेट राम बिहारी पटेरिया एवं संजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
