लेवल ऑफ अलर्टनेस बनाये रखें, मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – श्री अनुपम राजन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीसी लेकर सभी रिटर्निंग अधिकारियों तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश

(भोपाल) प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब सभी चार चरणों की मतगणना आगामी मंगलवार 4 जून को होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने मंगलवार को प्रदेश के सभी 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर उन्हें मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियों के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी हाई लेवल ऑफ अलर्टनेस बनाये रखें और मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें