चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस द्वारा दो स्थाई वारंट आरोपी को किया गया गिरफ्तार
(टीकमगढ़) पुलिस अधीक्षक टीकमगढ रोहित काशवानी द्वारा फरारी, ईनामी, स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे एवं थाना प्रभारी खरगापुर निरीक्षक पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी देरी पुलिस द्वारा चौकी देरी थाना कुडीला के अपराध क्रमांक 21/17 एवं माननीय न्यायालय टीकमगढ़ के प्रकरण क्र 439/17 में फरार स्थाई वारंटी आरोपीगण रवि पिता रामसेवक विश्वकर्मा उम्र 26 साल निवासी धरमपुरा चौकी देरी, रमेश पिता रामसेवक विश्वकर्मा उम्र 31 साल निवासी धरमपुरा चौकी देरी को दिनांक 31/05/24 को चौकी देरी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर खेरा तिगेला से हमाराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किए गए
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी देरी उप निरीक्षक चन्दन शाक्य, आरक्षक अविनिस यादव , ललित कुशवाहा, रामकेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
