मटवाई जयंत में बनाये गये चेकपोस्टो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

( सिंगरौली )

क्वरेंटाईन पोस्टर आवास पर नही मिला चिपका संबंधित कर्मचारियो को कारण बताओ नोटिस जारी

 कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा के द्वारा आज मटवाई जयंत मे बनाये गये चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। विदित हो कि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिले की  सीमा पर चेकपोस्ट बनाये गये है। जहा अन्य जिलो तथा दूसरे प्रदेशो से जिले की सीमा मे प्रवेश करने वाले व्यक्तियो का विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका नाम निवास स्थान तथा मोबाईल नंम्बर पंजी मे संधारित किया जाता है।
कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा सबसे पहले मटवाई चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात जयंत चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियो को से आने जाने वालो के संबंध मे जानकारी ली । निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट पर बैनर नही लगा मिला साथ ही कुछ कर्मचारी बिना मास्क के उपस्थित थे चेकपोस्ट मे सेनेटाईजर भी उपलंब्ध नही था। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुय कलेक्टर ने तत्काल सभी व्यवस्था को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियो को समझाईस दी कि हर समय मास्क लगाये रखे तथा अपने हाथो को भी समय समय पर सेनेटाईज करते रहे।भ्रमण के दौरान सहायक कलेक्टर संघप्रिय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुड़वानी डैम का अवलोकन एवं बैगा सामाज से हुये रूबरूः- कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा अपने भ्रमण के दौरान मुड़वानी डैम के सौदर्यीकरण के कार्यो का अवलोकन किया गया। तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियो से सौदर्यीकरण कार्य के संबंध मे जानकारी प्राप्त करने के पश्चात निर्देश दिये सौदर्यीकरण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा पूर्ण किया जाये। तपश्चात मुड़वानी डैम के पास स्थित बैगा बस्ती मे पहुचकर वहा पर निवास करने वाले बैगा समाज के लोगो से रूबरू होकर उनकी समस्याओ को सुन मौके पर उपस्थित अधिकारियो को सुद्ध पेयजल विद्युत व्यवस्था के साथ जिन हितग्राहियो को पेशन योजना का लाभ नही मिला रहा उनका तत्काल नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया।
होम क्वारेटाईन किये गये व्यक्तियो का कलेक्टर ने जाना हालः- कलेक्टर श्री मीणा ने जयंत प्रोजेक्ट के आवासीय कालोनी मे बाहर से आये हुये कर्मचारियो के परिजन जिन्हे होम क्वारेनटाईन किया गया है। उनके आवासो पर पहुचकर उनका हाल जाना। वही होम क्वारेटाईन किये गये कर्मचारियो द्वारा कलेक्टर के संज्ञान मे यह बात लाई गई कि क्वारेटाइन पीरियड का पेमेंट नही दिया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित प्रबंधको को निर्देश दिया गया कि कार्यरत कर्मचारियो को पेमेंट का भुगतान किया जाये। वही एक आवास पर क्वारेटाईन का पोस्टर चस्पा नही मिला जिसे लापरवाही मानते हुये कलेक्टर ने इनके देख रेख मे लगे कर्मचारियो को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
टेस्टिग लैब सहित कोविड सेटरो का किये निरीक्षणः- कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा जयंत भ्रमण के पश्चात जिला मुख्यालय स्थित पुराने चिकित्सालय मे कोरोना संक्रमण  जॉच ट्रूनाट मशीन का अवलोकन किया गया। तथा लैब मे उपस्थित कर्मचारियो से टेस्टिंग के संबंध मे जानकारी ली गई तथा निर्देश दिये गये कि  पूरे सुरंक्षा व्यवस्था के साथ कार्य करे। तत्पश्चात कलेक्टर के द्वारा कोविड सेंटरो का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिये गये।
ट्रामा सेटर का किये निरीक्षणः- कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा ट्रामा सेंटर  मे पहुचकर कर भर्ती मरीजो के संबंध मे जानकारी ली। तथा सीएमएचओ को निर्देश दिये कि सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये आने वाले मरीजो का पर्ची बनवाई जाये तथा नियमित साफ सफाई कराये। कलेक्टर के द्वारा ट्रामा सेटर के बगल मे एकठ्ठा कचरे को देखकर नाराजगी जाहिर की गई एवं एक दिन के अंदर हटाये जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सहायक कलेक्टर संघप्रिय के द्वारा ट्रूनाट मशीन सहित कोविड सेटर के संबंध मे अवगत कराया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें