सीवरेज अंतर्गत जगमोहन दास एवं वीर सावरकर वार्ड में प्रारंभ हुआ डामरीकरण (बीटी रेस्टोरेशन) कार्य
(कटनी) शहर में तेजी से चल रहे सीवरेज अंतर्गत रोड रेस्टोरेशन कार्य हर दिन प्रगति की ओर दिखाई दे रहा है] रोड रेस्टोरेशन कार्य अंतर्गत अब डामरीकरण बीटी रेस्टोरेशन प्रारंभ हो चुका है। उक्त कार्य जगमोहन दास वार्ड क्रमांक 11 में चड्ढा कॉलेज से केडीसी कॉलेज की ओर प्रारंभ हुआ है । इसी प्रकार सावरकर वार्ड क्रमांक 12 में डामरीकरण बीटी रेस्टोरेशन कार्य कराया जा रहा है। निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा संबंधित ठेकेदार जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन को उक्त कार्य हेतु 10 जून 2024 तक डामरीकरण कार्य पूर्ण करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
