ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्याओं के निराकरण हेतु कटनी नगर निगम द्वारा बनाया गया कंट्रोल रूम

(कटनी) नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल के निर्देशन में ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में पेयजल से संबंधित समस्या की शिकायत व निराकरण हेतु नगर निगम के जलप्रदाय द्वारा कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम में उक्त कार्य हेतु दो कर्मचारी को नियुक्त किया गया है । मुकेश बबेले संपर्क सूत्र- 7678149761, आशीष चौधरी- 7489289111 उपरोक्त कर्मचारियों को नगर निगम सीमांतर्गत पेयजल से संबंधित शिकायतों को प्राप्त करते हुए संबंधितों को निराकरण हेतु सूचित करने का दायित्व सौंपा गया है। अतः शहर के सभी नागरिक अपनी पेयजल संबंधी समस्याओं हेतु उक्त कर्मचारी से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए समस्या का समाधान पा सकेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें